Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आतंकवादी हमले के बाद तुर्किये ने इराक व सीरिया पर किया हवाई हमला

short by श्वेता भारती / on Thursday, 24 October, 2024
तुर्किये ने इराक व सीरिया पर हवाई हमले किए हैं। अंकारा में तुर्किये एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज़ के हेडक्वॉर्टर पर हुए आतंकवादी हमले के बाद तुर्किये ने हमले किए और रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 30 ठिकानों को क्षतिग्रस्त किया गया है। तुर्किये ने हमले में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी को निशाना बनाया जिसे अंकारा में हुए हमले का ज़िम्मेदार माना जा रहा है।