आतंकवादियों के हाथों मारे गए सामाजिक कार्यकर्ता का भाई है लश्कर का आतंकी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवादियों ने जिस सामाजिक कार्यकर्ता गुलाम रसूल मगरे की गोली मारकर हत्या की है उनका भाई गुलाम मोहिदीन मगरे आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य है। बकौल रिपोर्ट्स, मोहिदीन पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (पीओके) में रहता है। गौरतलब है कि आतंकवादियों ने मगरे को उनके घर के अंदर गोली मारी थी।
read more at ABP न्यूज़


