आत्मसमर्पण करो या सुरक्षाबलों की कार्रवाई का सामना करो: नक्सलियों को अमित शाह की चेतावनी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के दो सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों को नक्सल मुक्त घोषित किया है। गृह मंत्री ने कहा कि जो नक्सली आत्मसमर्पण करने को तैयार हैं उनका स्वागत है लेकिन जो हथियार नहीं छोड़ेंगे उन्हें सुरक्षाबलों की कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। बकौल गृह मंत्री, गुरुवार को छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
read more at दि प्रिंट


