'दिल्ली में वोटिंग से पहले ही वोटरों की उंगलियों पर लगाई गई स्याही', सीएम ने किया दावा
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने X पर एक वीडियो शेयर कर कहा है कि चुनाव से पहले वोट देने से रोकने के लिए वोटरों की उंगलियों पर स्याही लगाई जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "यह वीडियो दिल्ली के हर फोन पर पहुंचा दो...ये लोग कितने बेईमान हैं।"
read more at ABP न्यूज़


