आतंकवाद एक दिन में खत्म नहीं होगा: कुलगाम में शिक्षिका की हत्या पर विदेश मंत्री
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक महिला शिक्षिका की आतंकवादियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद कहा कि आतंकवाद एक दिन में खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा, "आज आतंकवादी भी जानते हैं कि मौजूदा सरकार पिछली सरकारों की तरह नहीं है।" बकौल जयशंकर, "आतंकवाद के खिलाफ चल रही हमारी लड़ाई जारी रहेगी।"
read more at ABP न्यूज़


