Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आतंकवाद का इनाम: फिलिस्तीन को राष्ट्र की मान्यता दिए जाने के एलान पर इज़रायल

short by अपर्णा कुमारी / on Thursday, 23 May, 2024
इज़रायल-हमास युद्ध के बीच नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन द्वारा फिलिस्तीन को राष्ट्र के रूप में मान्यता दिए जाने की घोषणा करने पर इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा, "यह आतंकवाद को इनाम देने जैसा है। इससे शांति नहीं आएगी।" इज़रायल ने जवाबी कार्रवाई में नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन से अपने राजदूतों को तत्काल वापस बुला लिया है।