आतंकियों ने कश्मीर में सुरक्षा बलों पर की गोलीबारी, पुलिसकर्मी हुआ घायल
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। घायल पुलिसकर्मी उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के करनाह का निवासी है जो वर्तमान में बेमिना में रह रहा था।
read more at Times Now


