Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में गोली मारकर की पंजाब के शख्स की हत्या, एक अन्य हुआ घायल

short by अभिजात कांडपाल / on Wednesday, 7 February, 2024
पुलिस ने बुधवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शहीद गंज इलाके में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में पंजाब के अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह नामक शख्स की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना में एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।