आतंकियों ने पुलिस अधिकारी की जम्मू-कश्मीर में गोली मारकर की हत्या, धान के खेत में मिला शव
जम्मू-कश्मीर के पंपोर इलाके में शनिवार सुबह एक पुलिस अधिकारी का शव उनके घर के पास धान के खेत में पड़ा मिला। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, आईआरपी 23 बटालियन में तैनात फारूक अहमद मीर नामक अधिकारी खेत में काम करने गए थे जहां आतंकियों ने पिस्तौल से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
read more at भाषा


