आतंकी ठिकाने का जम्मू-कश्मीर के रामबन में हुआ भंडाफोड़; चीनी पिस्तौल समेत कई हथियार ज़ब्त
पुलिस के मुताबिक, रामबन (जम्मू-कश्मीर) के जंगल में सुरक्षाबलों ने रविवार को एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। बकौल पुलिस, मौके से एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, 36 कारतूस और एक मैगज़ीन के साथ चीनी पिस्तौल, चाकू, 198 गोलियों के साथ एके-47 राइफल की 4 मैगज़ीन, 9-एमएम के 69 पिस्टल राउंड, दूरबीन, कैमरा और वायरलेस सेट ज़ब्त हुआ है।


