आतंकी संगठन आईएस की भारतीय इकाई का प्रमुख हारिस फारूकी हुआ गिरफ्तार
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी संगठन आईएस की भारतीय इकाई के प्रमुख हारिस फारूकी और उसके एक सहयोगी को असम के धुबड़ी से गिरफ्तार किया गया है। फारूकी और उसके सहयोगी को बांग्लादेश से सीमा पार कर भारत आने के बाद पकड़ा गया। फारूकी के सहयोगी की पहचान अनुराग सिंह उर्फ रेहान के रूप में हुई है।
read more at ABP न्यूज़


