Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आतंकी संगठन आई.एस. ने अफगानिस्तान स्थित भारतीय दूतावास पर हमले की धमकी दी: यूएन

short by सुप्रभा सक्सेना / on Thursday, 9 February, 2023
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने एक रिपोर्ट में कहा है कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आई.एस.) ने अफगानिस्तान स्थित भारत, ईरान और चीन के दूतावास पर हमला करने की धमकी दी है। यह आतंकवादी संगठन यूएन के सदस्य देशों और तालिबान के बीच संबंध कमज़ोर करना चाहता है। बकौल रिपोर्ट, आई.एस. खुद को तालिबान का प्रतिद्वंद्वी बताता है।