Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आत्मसमर्पण कर चुके 2 माओवादियों की ओडिशा में पुलिस ने करवाई शादी

short by खुशी / on Saturday, 23 April, 2022
ओडिशा के कालाहांडी ज़िले में शुक्रवार को पुलिस ने आत्मसमर्पण कर चुके 2 माओवादियों की भवानीपटना रिज़र्व पुलिस परिसर में शादी करवाई। पुलिस के अनुसार, 29-वर्षीय रामदास (दूल्हा) व 25-वर्षीय कलामदेई (दुल्हन) पहले छत्तीसगढ़ व ओडिशा में सक्रिय माओवादी समूह से जुड़े थे। बकौल पुलिस, आत्मसमर्पण से पहले रामदास पर ₹3 लाख व कलामदेई पर ₹1 लाख का इनाम था।