'आदित्य-एल1' को अगली कक्षा में पहुंचाने के लिए हुई पहली सफल अर्थ-बाउंड फायरिंग: इसरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि देश का पहला सूर्य मिशन 'आदित्य-एल1' ठीक स्थिति में है और सही काम कर रहा है। स्पेस एजेंसी ने कहा, "आईएसटीआरएसी, बेंगलुरु से पहले अर्थ-बाउंड मैनुवर को सफलतापूर्वक कर लिया गया है। यह ('आदित्य-एल1') नई कक्षा में 245 किमीx22459 किमी तक पहुंच गया है।" अगला मैनुवर 5 सितंबर को होगा।
read more at X (formerly Twitter)


