'आदित्य-एल1' को ले जाने वाले पीएसएलवी-सी57 रॉकेट को लॉन्च पैड पर लाया गया: इसरो
इसरो ने तस्वीरें जारी कर बताया है कि श्रीहरिकोटा में पीएसएलवी-सी57 रॉकेट लॉन्च पैड पर आ गया है और इसी रॉकेट के ज़रिए सूर्य के अध्ययन के लिए 'आदित्य-एल1' मिशन भेजा जाएगा। यह मिशन भारत का ऑब्ज़र्वेट्री श्रेणी का पहला स्पेस मिशन होगा। गौरतलब है कि आदित्य-एल1 मिशन 2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा।
read more at Times Now नवभारत


