Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'आदिपुरुष' के हिंदी वर्ज़न में अभिनेता शरद केलकर देंगे प्रभास की भूमिका के लिए अपनी आवाज़

short by तान्या झा / on Monday, 3 October, 2022
अभिनेता शरद केलकर आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' के हिंदी वर्ज़न में अभिनेता प्रभास की भूमिका के लिए अपनी आवाज़ देंगे। शरद ने इससे पहले फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली की 'बाहुबली' फ्रेंचाइज़ी में भी प्रभास के लिए आवाज़ दी थी। ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास भगवान राम की भूमिका निभाएंगे और सीता की भूमिका में कृति सेनन नज़र आएंगी।