आदिवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही सरकार: केंद्रीय मंत्री मुंडा
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि सरकार आदिवासी समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा, "आदिवासियों के कल्याण...के लिए पर्याप्त धन आवंटित किया गया है।" बकौल मुंडा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि आदिवासियों के विकास के बिना देश का व्यापक विकास संभव नहीं है।


