आधार कार्ड की प्रामाणिकता ऑनलाइन कैसे जांचें?
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) लोगों को अपने आधार कार्ड की वैधता की नियमित रूप से जांच करने की सलाह देता है। इसकी प्रामाणिकता ऑनलाइन जांचने के लिए https://myaadhaar.uidai.gov.in/verifyAadhaar पर जाकर लॉगिन करें। अपना 12-अंकों का आधार नंबर व कैप्चा कोड दर्ज करें और ओटीपी डालें। विवरण सबमिट करने के बाद सिस्टम आधार नंबर को सत्यापित कर उसकी स्थिति दिखाएगा।
read more at NewsBytes हिन्दी


