Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आधार से लिंक नहीं किए गए पैन 31 मार्च 2023 के बाद हो जाएंगे 'अमान्य', सरकार ने दी चेतावनी

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 24 December, 2022
आयकर विभाग ने शनिवार को एडवाइज़री जारी कर कहा कि जो पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं किए गए हैं, वे 1 अप्रैल 2023 से 'अमान्य' हो जाएंगे। विभाग ने कहा, "आयकर अधिनियम-1961 के अनुसार छूट की श्रेणी में नहीं आने वाले सभी पैन धारकों के लिए 31 मार्च 2023 से पहले अपने पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य है।"