आनंद मोहन ने कहा- आरजेडी 'माय' व 'बाप' की नहीं 'ससुराल' की पार्टी है; राबड़ी ने दिया जवाब
शिवहर (बिहार) से पूर्व लोकसभा सांसद आनंद मोहन ने आरजेडी को 'माय' व 'बाप' की नहीं बल्कि 'ससुराल' की पार्टी बताया है। उन्होंने कहा, "'ससुराल' का मतलब 'स' से संजय, 'सु' से सुनील, 'रा' से राजश्री और 'ल' से लफुअन है।" इस पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि सभी पार्टियां 'ससुराल' की पार्टी हैं।
read more at ABP न्यूज़


