'आप' का दावा, दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर लिखकर दी गईं केजरीवाल को जान से मारने की धमकियां
'आप' ने दावा किया है कि दिल्ली के पटेल नगर व राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए जान से मारने की धमकियां लिखी गई थीं। 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "साज़िश पीएमओ से संचालित हो रही है। अगर केजरीवाल पर कोई आंच आती है तो इसके लिए सीधे बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़िम्मेदार होंगे।"
read more at ABP न्यूज़


