Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'आप' के चुनाव पूर्व वादे 'चाइनीज़ सामान' की तरह हैं, खरीदार पछताएंगे: गुजरात बीजेपी अध्यक्ष

short by अंकिता ठाकुर / on Friday, 26 August 2022
गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने शुक्रवार को 'आप' का नाम लिए बिना कहा कि उनके चुनाव पूर्व वादे 'चाइनीज़ सामान' की तरह हैं जिन्हें खरीदने पर पछतावा होगा। उन्होंने कहा, "आजकल एक व्यक्ति (अरविंद केजरीवाल) गुजरात आता है और मुफ्त में...बिजली देने का वादा करता है लेकिन वह इसकी गारंटी नहीं देता है कि बिजली वास्तव में आएगी।"