Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'आप' के नवनिर्वाचित पार्षद दिल्ली के कोने-कोने को साफ कर रहे हैं: तस्वीर शेयर कर केजरीवाल

short by पीयूषा शर्मा / on Friday, 16 December, 2022
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा, "'आप' के नवनिर्वाचित पार्षद सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर दिल्ली के कोने-कोने को साफ कर रहे हैं।" दिल्ली के एक इलाके में सफाई की तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा, "कुछ दिनों से कई इलाकों से ऐसी तस्वीरें मिल रही हैं। सभी पार्षद इसी तरह अपने इलाके की सफाई में जुट जाएं।"