Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आप ज़िले के कलेक्टर हैं, राजा नहीं: कलेक्टर के एक आदेश को लेकर एमपी हाईकोर्ट के जज

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 24 November 2022
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया ने शिवपुरी के कलेक्टर अक्षय सिंह के एक आदेश पर उनसे कहा है, "आप ज़िले के कलेक्टर हैं, राजा नहीं...आपने राजा की तरह कार्य किया।" दरअसल, राजकुमार सिंह नामक कर्मचारी ने कलेक्टर द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग में जूनियर को प्रभारी ज़िला संयोजक बनाने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।