Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आपातकाल के संघर्ष को अब स्कूलों में भी पढ़ाया जाएगा: एमपी के सीएम मोहन यादव

short by मनीष झा / on Wednesday, 26 June, 2024
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में 'लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन' में कहा, "आपातकाल के संघर्ष को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।" उन्होंने कहा, "लोकतंत्र सेनानियों को टोल नाकों पर छूट दी जाएगी और उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ कर अंत्येष्टि के समय परिजन को ₹8,000 की जगह ₹10,000 की सहायता दी जाएगी।