'आप' ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों में हासिल किया बहुमत का आंकड़ा
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की मतगणना के नतीजों में 'आप' ने बहुमत का आंकड़ा (126 सीट) हासिल कर लिया है। दिल्ली चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 'आप' 130 सीट जीत चुकी है जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद बीजेपी 99 सीट जीत चुकी है। गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम में बीजेपी पिछले 15 साल से सत्ता में थी।
read more at चुनाव आयोग


