'आप' ने शेयर किया गडकरी का एडिटेड वीडियो, केंद्रीय मंत्री ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, मीडिया का एक वर्ग और कुछ अन्य लोग उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर उनके खिलाफ 'मनगढ़ंत अभियान' चला रहे हैं। 'आप' सांसद संजय सिंह ने 'पद खोने से फर्क नहीं पड़ता' कहते गडकरी का एडिटेड वीडियो शेयर किया था। गडकरी ने अपने भाषण का पूरा वीडियो शेयर करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
read more at Times Now


