'आप' प्रत्याशी ने डांस करते हुए तानी बंदूक, वीडियो सामने आने पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के स्वरूप नगर से प्रत्याशी जोगिंदर सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आर्म्स ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दरअसल, जोगिंदर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह डांस करते हुए अपनी जेब से रिवॉल्वर निकालकर उसे कैमरे की तरफ तानते नज़र आए थे।
read more at abp न्यूज़


