आप बहुत अच्छी हो, मुझे आपसे प्यार हो गया है: महिला अधिकारी को भेजे मेसेज में पटवारी
जालौर (राजस्थान) में एक महिला अधिकारी ने अभद्र मेसेज भेजने को लेकर पटवारी रमेश बुढ़ानिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने अधिकारी को भेजे वॉट्सऐप मेसेज में लिखा था, "मैम, आप बहुत अच्छी हो...मुझे आपसे प्यार हो गया है।" वहीं, ज़िला कलेक्टर निशांत जैन ने पटवारी को निलंबित कर दिया है।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


