आप बाहर जो चाहें पहने, स्कूल में यूनिफॉर्म पहननी चाहिए: हिजाब विवाद पर हेमा मालिनी
कर्नाटक में हिजाब विवाद पर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा है, "स्कूल शिक्षा के लिए होते हैं...धार्मिक मामलों के लिए नहीं।" उन्होंने आगे कहा, "हर स्कूल में यूनिफॉर्म होती है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए...आप स्कूल के बाहर जो चाहे पहनें।" कर्नाटक में विवाद के बीच शिक्षण संस्थान तीन दिनों के लिए बंद किए गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


