Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आप भी सत्ता के नशे में डूब गए: नई शराब नीति को लेकर केजरीवाल को पत्र लिखकर अन्ना हज़ारे

short by अंकिता ठाकुर / on Tuesday, 30 August 2022
दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर समाजसेवी अन्ना हज़ारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, "जिस प्रकार शराब का नशा होता है...उसी प्रकार सत्ता का भी नशा होता है...ऐसा लगता है...आप भी ऐसी सत्ता के नशे में डूब गए हैं।" बकौल हज़ारे, "मुख्यमंत्री बनने के बाद आप आदर्श विचारधारा को भूल गए।"