Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'आप' में लौटे बीजेपी पार्षद पवन, एमसीडी स्टैंडिंग कमिटी चुनाव से पहले बीजेपी में हुए थे शामिल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 14 May, 2023
दिल्ली में रविवार को बवाना से बीजेपी पार्षद पवन सहरावत 'आप' में लौट आए। गौरतलब है, फरवरी में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्टैंडिंग कमिटी चुनाव से पहले पवन 'आप' छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। 'आप' में शामिल होने के बाद सहरावत ने कहा, "कुछ गलतफहमियां हो गई थी लेकिन आज परिवार में वापस आ गया हूं।"