Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'आप' विधायक करमवीर पर टोल बैरियर हटाने का लगा आरोप, बिना पैसे दिए टोल से निकली गाड़ियां

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 9 August, 2022
'आप' विधायक करमवीर सिंह घुम्मन पर पंजाब के होशियारपुर में एक टोल प्लाज़ा में अपनी गाड़ी को गुज़रने देने के लिए कथित तौर पर बैरियर को हटाने का आरोप लगा है। दरअसल, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें घुम्मन द्वारा बैरियर हटाने के बाद कई गाड़ियां बिना टोल चुकाए बैरियर पार करते दिख रही हैं।