'आप' विधायक को दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीटा, वीडियो में भागकर खुद को बचाते दिखे
दिल्ली में 'आप' विधायक गुलाब सिंह यादव को एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पीटने और विधायक द्वारा भागकर खुद को बचाने का वीडियो सामने आया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, "विधायक यादव को 'आप' कार्यकर्ताओं ने टिकट बेचने के आरोप में मारकर भगाया!" वहीं, यादव ने कहा कि टिकट बेचने के आरोप बेबुनियाद हैं।
read more at इंडिया टीवी


