आप समझिए, हमको अंग्रेज़ी समझ नहीं आती: पत्रकार को निमंत्रण पत्र दिखाते हुए बिहार के सांसद
बिहार से राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक पत्रकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से जुड़े निमंत्रण पत्र को दिखाते हुए कह रहे हैं, "आप...पढ़कर समझिए, हमको अंग्रेज़ी समझ में नहीं आती।" रामनाथ मरणोपरांत 'भारत रत्न' कर्पूरी ठाकुर के बेटे है। बकौल रिपोर्ट्स, रामनाथ मोदी सरकार में मंत्री बन सकते हैं।
read more at X


