'आप' सांसद संजय सिंह की ईडी की हिरासत 3 दिन बढ़ी, बोले- पीएम खेल रहे बच्चों जैसा खेल
दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार 'आप' सांसद संजय सिंह की ईडी की हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। 4 अक्टूबर को गिरफ्तार संजय को 5-दिन की रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। पेशी से पहले सांसद ने मीडियाकर्मियों से कहा, "प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) मेरे साथ बच्चों का खेल खेल रहे हैं।"
read more at ABP न्यूज़


