'आप' सांसद संजय सिंह की ज़मानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद 'आप' सांसद संजय सिंह की ज़मानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस भेजा है और जवाब मांगा है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में संजय सिंह को ज़मानत देने से इनकार कर दिया था जिसको लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
read more at Moneycontrol हिंदी


