Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'आप' सांसद स्वाति मालीवाल ने उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात

short by सौरभ भटनागर / on Saturday, 8 June, 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाने वालीं 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उनके आवास पर मुलाकात की। उप-राष्ट्रपति के आधिकारिक 'X' अकाउंट पर स्वाति से मुलाकात की तस्वीर शेयर की गई है। गौरतलब है, मालीवाल राज्‍यसभा की सदस्‍य हैं और धनखड़ राज्‍यसभा के सभापत‍ि हैं।
read more at X