आप हमारी टीम की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं: MI संग 15 साल पूरे करने पर रोहित शर्मा से हार्दिक
मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को फ्रैंचाइज़ी संग 15-साल पूरे करने पर बधाई देते हुए उन्हें एमआई के खिलाड़ियों का सबसे बड़ा प्रेरणास्त्रोत बताया है। उन्होंने कहा, "इतने वर्षों तक फ्रैंचाइज़ी का नेतृत्व करने...और इतने सारे लोगों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद जो इस फ्रैंचाइज़ी के लिए खेलते आए हैं।"
read more at ABP न्यूज़


