Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे: विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद सिराज

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 18 January, 2022
विराट कोहली द्वारा भारत की टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज ने उनके लिए इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा है। सिराज ने लिखा, "मेरे सुपर हीरो...मैं आपसे मिले समर्थन और प्रोत्साहन के लिए बहुत आभारी हूं।" उन्होंने आगे लिखा, "इतने वर्षों तक मुझ पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे किंग कोहली।"
read more at CricTracker