Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे: शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर सिद्धार्थ

short by shashank mishra / on Thursday, 9 September 2021
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गुरुवार को परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की 47वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कैप्टन बत्रा का एक फोटो कोलाज शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "कैप्टन बत्रा, आपने अपने पराक्रम, बुद्धिमत्ता, व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति प्रेम से हमारे जीवन को बेहद प्रभावित किया है। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।"