Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आपका डॉक्टर असली है या झोलाछाप, इन आसान तरीकों से पहचानें

short by Monika sharma / on Tuesday, 29 April, 2025
एमपी स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश पटैरिया ने सलाह दी है कि इलाज कराते समय डॉक्टर की डिग्री ज़रूर देखें। चिकित्सा की तीन प्रमुख पद्धतियां एलोपैथी (एमबीबीएस), आयुर्वेदिक (बीएएमएस) और होम्योपैथी (बीएचएमएस) हैं। उन्होंने कहा कि एलोपैथिक इलाज सिर्फ एमबीबीएस डॉक्टर कर सकते हैं। अगर कोई बीएएमएस/बीएचएमएस डॉक्टर एलोपैथिक दवाएं/इंजेक्शन देता है तो यह नियमों का उल्लंघन है।