आपके डिप्टी सीएम गच्चा देंगे: यूपी सीएम के 'चाचा को गच्चा दे दिया' बयान पर शिवपाल यादव
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान 'चाचा को गच्चा दे दिया' पर कहा है, "हमें गच्चा नहीं मिला है, माता प्रसाद पाण्डेय बहुत वरिष्ठ नेता हैं।" उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा, "3-वर्ष आपके संपर्क में रहा, गच्चा तो आपने भी दिया।" शिवपाल ने कहा, "आपके जो उप-मुख्यमंत्री हैं वह आपको फिर गच्चा देंगे।"
read more at इंडिया टीवी


