आपके ओटीटी शो के प्रोमो में गंदगी भरी हुई है, ये मत करिए: कपिल शर्मा से सुनील पाल
कॉमेडियन सुनील पाल ने कॉमेडियन व ऐक्टर कपिल शर्मा के आगामी ओटीटी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की आलोचना की है। सुनील ने कहा, "कपिल आपके नए शो के प्रोमो की शुरुआत बहुत गंदे तरीके से हुई है। ये मत करिए।" उन्होंने कहा, "घर-घर में लोग आपको पसंद करते हैं, उनके लिए अच्छी कॉमेडी करिए। कीड़े-मकोड़े से दूर रहिए।"
read more at ABP न्यूज़


