आपके जज़्बे से प्यार है: विश्व कैंसर दिवस पर पत्नी ताहिरा के लिए पोस्ट शेयर कर आयुष्मान
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने विश्व कैंसर दिवस पर पत्नी ताहिरा कश्यप के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "वो लड़की जिसे मैंने पंजाब यूनिवर्सिटी की हट नंबर 14 पर समोसा और चाय से रिझाया था। मुझे आपके दिल और जज़्बे से प्यार है।" गौरतलब है, ताहिरा ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर हैं।
read more at ABP न्यूज़


