आपके मधुर गीत आने वाली पीढ़ियों को सुख देते रहेंगे: गायिका संध्या मुखर्जी के निधन पर पीएम
दिग्गज गायिका संध्या मुखर्जी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा, "गीतश्री संध्या मुखोपाध्याय के निधन से हम सब दुखी हैं...हमारा सांस्कृतिक संसार इससे निर्धन हो गया है।" बकौल प्रधानमंत्री, "उनके मधुर गीत आने वाली पीढ़ियों को सुख प्रदान करते रहेंगे। दुख की इस घड़ी में...मेरी संवदेनाएं उनके परिवार व प्रशंसकों के साथ हैं।’’
read more at दिप्रिंट


