आपको वह सब मिले जिसे आप पाना चाहते हैं: नागा चैतन्य के भाई अखिल के जन्मदिन पर समांथा
अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने पूर्व पति व ऐक्टर नागा चैतन्य के भाई और अभिनेता अखिल अक्किनेनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। समांथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ऐक्टर की तस्वीर शेयर कर लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो...मैं आशा और प्रार्थना करती हूं कि आपको वह सब मिले जो आप पाना चाहते हैं...ईश्वर आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखे।"


