आपदा पीड़ितों का ₹23 करोड़ डकार गए एमपी में अफसर, रिश्तेदारों के खाते में डाली मुआवज़ा राशि
मध्य प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में बड़ी अनियमितता का खुलासा नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में हुआ है। बकौल रिपोर्ट, 13 ज़िलों में ₹23.81 करोड़ सरकारी कर्मचारियों, उनके रिश्तेदारों व अपात्र व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर किए गए। राशि फर्ज़ी आदेश तैयार कर वितरित की गई।
read more at हिन्दुस्तान


