आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए हिमाचल के सीएम ने अपने निजी खातों से दान किए ₹51 लाख
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राज्य में आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए अपने निजी बैंक खातों से ₹51 लाख मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान किए। सीएम ने पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ मुख्य सचिव को चेक सौंपा। बकौल सुक्खू, राज्य में बच्चे भी गुल्लक तोड़कर आपदा राहत कोष में दान कर रहे हैं।
read more at ABP न्यूज़


