बुज़ुर्ग पति-पत्नी आपसी विवाद के चलते रह रहे थे अलग, यूपी पुलिस ने कराया समझौता
गोंडा (उत्तर प्रदेश) में कटराबाज़ार थाने की पुलिस ने शिवनाथ नामक 75-वर्षीय बुज़ुर्ग और उनकी बुज़ुर्ग पत्नी को सोमवार को थाने में बुलाकर दोनों के बीच समझौता कराया जो आपसी विवाद के चलते एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। पुलिस ने एक तस्वीर शेयर कर बताया, "बुज़ुर्ग दंपति ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीवनभर साथ में रहने का वादा किया।"
read more at ABP न्यूज़


